आज के समय में विवाह और प्रेम को एक तराजू पे रखना बस एक कोरी बकवास मात्र होगी। विवाह बस दैहिक सुख और वंशवाद को एक सामाजिक स्वीकृति और अहंकार को बढ़वा देने का आयोजन मात्र है। आगरा विवाह प्रेम से सम्बंधित है तो प्रेम क्या सुन्दर और भरे पुरे शरीर वलियो और वालो से ही होता है क्या ? और एक विशेष उम्र वालो और वालिये से ही क्यों। जिस विवाह में शरीर और पैसा देखा जाता है उसे विवाह नहीं वेश्यावृत्ति कहना ज्यादा अनुकूल होगा। वेदो में ऐसे विवाह को ासुसर विवाह कहा गया है।
प्रकृति का हर सम्बन्ध बस दैहिक और अहंकार को बढ़वा देने के लिए होता है। और इस दैहिक मोह को हम प्रेम समझने लगते है। हमारा कोई भी सम्बन्ध क्यों न हो जितना देह से जुड़ा होता है उसे हम उतना प्रेमी मानते है अगर प्रेम की पहचान करनी हो तो बस देह हटा दो जो बचपन वाली देह भावना की हर याद मिटा दो तब सारा प्रेम हवा हवाई महसूस होगा हो सकता है बड़ा दुःख हो और होगा भी क्योकि हमरा प्रेम भी बस देह भाव से ही है और अपना अहंकार बड़ा मोहक लगता है।
अगर विवाह ही प्रेम का आधार है तो एक बेटे की आशा में बेटियों की भीड़ न लगती कोख में हत्या न होती और न वंस चलने के लिए पुनर्विवाह। बहुत सारे डॉक्टर ,पंडित ,और झाड़ फूंक करने वाले लोगो का कमाने का जरिया न बनता। और सबसे बड़ी अफ़सोस की बात है इसको बढ़ाने में महिलाये ही अपना प्रमुख योगदान देती है वैसे इसमें उनकी कोई गलती नहीं वो तो बरसो से चली आ रही पुरुष मानसिकता की गुलाम बन चुकी है। सर्म तो महिलाओ और पुरुसो को आना चाहिए जो सब जानकर भी चुप है। हमेसा परंपरा के नाम पे धर्म के नाम पे परिवार के नाम पे गुलामी और शोषण को जायज बना दिया गया है। मनोविज्ञान का नियम है किसी को जब प्रेमपूर्वक वाणी बोलकर शोषण किया जाता है तो वो शोषण भी प्यारा लगने लगता है। और बड़े अहंकार से महिलाये और पुरुष दोनों कहते है परिवार के लिए सब करना पडा सुनने वालो को भी ाचा लगता है क्योकि वो भी यही करते रहते है अहंकारी को जब दूसरा अहंकारी मिलता है तो बड़ा सुख महसूस होता है।
जिस दिन सच में प्रेम होता है तो सारे बंधन टूट जाते है सत्य ही परिवार सत्य ही मित्र सत्य ही समबन्धी हो जाता है लेकिन इस प्रेम के लिए अहंकार , क्रोध ,जलन को जलना होगा तब दया , करुणा , और प्रेम का उदय होगा। प्रेम तब कही ढूढ़ना नहीं पड़ता हम खुद प्रेम और प्रेममय हो जाते है तब कृष्ण और राधा ,कृष्ण और मीरा वाले प्रेम का उदय होगा अगर आजकल वाला प्रेम होता तो दोनों एक दूसरे का सर फोड़ देती और अगर सच में कृष्ण की सोलह हजार रनिया थी तो एक नया महाभारत हो गया होता इस प्रेम को समझना अहंकारियों के लिए बड़ा मुश्किल है। दुनिया में ज्यादातर सायरी और फिल्मो ने देह भाव को ही बढ़वा दिया है और ऐसी चीजों को हमें भी देखने में मजा आता है। और बाकि का कसर प्रेरणादायक कोट्स और धार्मिक पाखंडियो ने कर दिया। अगर सच में प्रेम जानना है तो वेद उपनिषदो और कबीर जैसे संतो की वाणियो को समझना पड़ेगा और अपने अहंकार को मिटाना पड़ेगा
" पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय.
अगर मेरे किसी बात से किसी को बुरा लगा हो तो माफ कीजियेगा।
In today's time, keeping marriage and love on the same scale would be just plain nonsense. Marriage is simply an organization of carnal pleasures and dynasty, a social acceptance and promotion of ego. Agra marriage is related to love, so does love happen only with beautiful and full body and people? And why only those of a particular age and people. A marriage in which body and money is seen, it would be more appropriate to call it a marriage, not a prostitution. In the Vedas such marriages are called asusar marriages.
Every relationship with nature is only for the promotion of the physical and the ego. And we start understanding this physical attachment as love. No matter what our relationship is with the body, we consider it as loving, if we want to identify love, then simply remove the body, which erases every memory of the childhood body feeling, then all the love will be felt in the air. There will be a lot of sorrow and it will happen because our love is also only from the body feeling and our ego looks very attractive.
If marriage is the basis of love, then there is no rush of daughters in the hope of a son, there is no murder in the womb, nor remarriage to survive. Many doctors, pundits, and people who do sweep do not have a means of earning. And the biggest regret is that only women make a major contribution in increasing it, although it is not their fault in this, she has become a slave to the male mentality that has been going on for years. Sermon should come to women and men who are silent even after knowing everything. Slavery and exploitation in the name of family in the name of religion in the name of tradition have always been justified. The law of psychology is that when someone is exploited by speaking with love, then that exploitation also starts looking lovely. And with great ego, both men and women say that even those who have to do everything for the family feel disgusted because they also keep doing the same thing, when the egoist gets another egoist, he feels great happiness.
On the day when there is true love, then all the bonds are broken, truth only family, truth only friend, truth becomes related, but for this love, ego, anger, jealousy will have to be burnt, then mercy, compassion, and love will arise. Love doesn't have to be found then, we ourselves become love and love, then the love of Krishna and Radha, Krishna and Meera will rise. So a new Mahabharata would have happened, it is very difficult for the egoists to understand this love. Most of the poetry and films in the world have increased the body spirit and we also enjoy watching such things. And the rest was done by inspirational quotes and religious hypocrites. If you really want to know love, then you have to understand the words of saints like Vedas, Upanishads and Kabir and eradicate your ego.
" pothi Padhi Padhi jag mua, pandit bhay na koya, dhai aakhar prem ka, padhe so pandit hoya.
I'm sorry if I have offended anyone about anything. thank you

