मैं का पानी my water..

इंसां जब पैदा लेता है तो एक खाली ग्लास की तरह होता है मगर वो खाली रहता नहीं उसमे आसपास का ग्यान पानी की तरह भरता रहता है और एक समय के बाद उसके धारण करने की ताकत समाप्त हो जाती है और अब शुरुआत होती है उसके जीवन निर्णय की जिसका आधर सम्बंध और समाज होता है और वो ग्लास या इंसान समझता रहता है ये मेरा ग्यान है मेरा सोच है मेरा निर्णय है इसका मुल कारण इंसानी अहंकार मैं की भावना, यही मैं की भावना ही सारे दुख सारे उपद्रव की जड़ भी है…।

सारे जीते है दूसरों के आधार उनका अपना मैं कभी होता ही नहीं। अपना मैं तो सिर्फ उन्हीं का हो सकता है जिसने आधार को छोड़ दिया हो निराधार हो चुका हो जो निराकार निर्मूल है जो सुख दुख मे एक समान है जिसके लिए मृत्यु और जीवन एक है, जो स्वं एक आधार बन चुका है उनका मैं उनका होता है, बाकी तो मैं के नाम पर अहंकार पालते है मोह पालते है।

संसार के मैं और सन्यास के मैं मे बड़ा अन्तर होता है संसार का मैं मूलतः समाज और संबंधो का मैं होता है और सन्यास का मैं राम और कृष्ण का मैं होता है सत्य का मैं होता है मैं होता भी कहाँ वो तो तुम हो जाता है एक समय के बाद जैसी राम की मर्जी,,

 मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा।

तेरा तुझकौं सौंपता, क्या लागै है मेरा॥

किसके ग्लास मे कौन सा पानी है ये तभी जाना जा सकता जब उसके स्वाद और उसमे मिले तत्वों को हम जान पाए, और ये तभी होगा जब वो अपना मुह खोले अपने सोच को जाहिर करे और जाहिर या सुनने को वही मिलेगा जो वो है मगर सुनने वाला भी तेज होना चाहिए क्योंकि इंसान इतना तेज है कि जब सामने वाले से उसकी कुछ मोह और लोभ जुड़ा हो तो सुर ताल बदल जाते है ज़ज्बात बदल जाते है। जब जो लोभ ना हो तब इंसां के अंदर क्या है वो पता चलेगा या दूसरा उपाय है चोट देने का ठोकर देने का, भरे ग्लास मे ठोकर दो तो कुछ तो बाहर गिरेगा ही कुछ तो समझ आ ही जाएगा, और यही होगा उसका वास्तविक स्वरुप उसका ग्यान वो स्वम, किसी के मुह से चोट के बाद राम निकलता है किसी के मुह से गाली, किसी के मुह से ग्यान किसी के मुह से अज्ञान, कुछ तो निकलेगा ही तुम सुनने के लिए तयारी करे रहना हिम्मत बांधे रखना ही सकता है ये चोट तुम्हें भी अपना वास्तविक ग्यान करा दे स्वम को भी खोल दे क्योंकि चोट देने वाला खुद भी चोटिल होता है दर्द उसे भी होगा और यही समय भी है स्वम का अध्यन करने के अपने भी मैं को जानने का।




English...... Glass of water and I of human..


When a human is born, it is like an empty glass, but it does not remain empty, the knowledge around it keeps filling up like water and after a time, the power to hold it ends and now begins its life decisions. That whose basis is relation and society and he keeps on understanding glass or human, this is my knowledge, my thinking is my decision, the root cause of this is the feeling of human ego, this feeling of me is also the root of all misery and all trouble….



 Everyone lives on the basis of others, they are never my own. My own I can belong to only those who have left the base, have become baseless, who is formless, who is equal in happiness and sorrow, for whom death and life are one, who has become one base, their I belong to them. The rest, in the name of I, nurture ego, keep attachment.



 There is a big difference between the world's I and the sannyasin's I. Basically the world's I am the society and the relations'. After time, as Ram wishes,



 There is nothing in mine, but whatever is there is yours.


 Hands over yours to you


 Which water is in whose glass we can know only when we can know its taste and the elements found in it, and this will happen only when he opens his mouth, expresses his thinking and will be seen or heard what he is but listening. The person should also be fast because the person is so fast that when he has some attachment and greed attached to the person in front, the tone changes and the emotions change. When there is no greed, then what is inside a human being will be known or there is another way to give a stumbling block to hurt. Gyan that self, Ram comes out after hurting someone's mouth, abuse from someone's mouth, ignorance from someone's mouth, something will come out, you must be prepared to listen, keep the courage to keep this hurt Let you also know your true self and open yourself because the one who hurts himself is also hurt, he will also be in pain and this is also the time to study the self to know myself.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने