कोई न कोई तो रहा होगा जिसने पहले प्रेम से समझाया होगा, कहीं से तो आवाज़ आई होगी कि ‘मान जाओ', जब नहीं माने, कर ली अपनी, तो फिर मिलती है सज़ा। और उससे बच तो पाते नहीं। कोई व्यक्ति मारता है, तो शिकायत भी कर पाते हो, परिस्थितियाँ ऐसा थपेड़ा देती हैं कि शिकायत भी नहीं कर पाते, पर उनके पंजों के निशान गाल पर ज़रूर नज़र आते हैं। अब किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराओगे? अब बस यही बोल पाते हो, “अरे! किस्मत खराब है, मैं क्या करूँ? मेरे साथ ऐसा हो गया” दोहरा रहा हूँ, जिस भी चीज़ को तुमने चाह और चिंता रूप में पकड़ रखा है, वो चीज़ पकड़ने काबिल ही नहीं है। जो तुम्हें पीट रहा है, वो तुम्हारी बंद मुट्ठी में से चाह और चिंता छुड़ा लेना चाहता है, और तुम किसी हठी बच्चे की तरह उसको ऐसे जकड़ कर बैठे हुए हो कि ‘मैं तो नहीं छोडूंगा, ये मेरा प्रेम है।‘ तुम्हारा प्रेम नहीं है ये तुम्हारा नर्क है! छूट तो जाना ही है, स्वेच्छा से छोड़ दो। नर्क तुम्हारा स्थाई आवास नहीं है, ‘पर्मानेन्ट आवास’ में मत लिखा करो। तुम्हारा असली अड्डा कुछ और है, तुम कहीं और के निवासी हो। गलत जगह पर बैठे हो, वहाँ से कोई न कोई तुम्हें उठा ही देगा, और नहीं उठोगे तो..?
पिटोगे। और बस ये आवाज आएगी....
चाह गई, चिंता मिटी, मनवा बेपरवाह।
जिनको कुछ नहीं चाहिए, वो शाहन के शाह।।
( आचार्य प्रशांत के किताब से लिया गया ,आध्यात्मिक भ्रांतियां)
There must have been someone or the other who must have explained with love first, from somewhere a voice must have come that 'acceptance', when you do not agree, you have done it, then you get punishment. And he can't escape from it. If a person kills, then you are able to complain, the circumstances throw such a blow that you cannot even complain, but the marks of their claws are definitely visible on the cheeks. Against whom will you file a complaint now? Now all you can say is, "Hey! Bad luck, what do I do? This happened to me" I am repeating, whatever you have held in the form of desire and worry, that thing is not capable of catching. The one who is beating you wants to get rid of the desire and anxiety from your clenched fist, and you are sitting like a stubborn child clinging to him that 'I will not leave, this is my love.' Not your love. This is your hell! You have to leave, leave voluntarily. Hell is not your permanent abode, don't write in 'Permanent abode'. Your real abode is something else, you are a resident of somewhere else. You are sitting in the wrong place, someone from there will lift you up, and if you don't get up..?
You will bitten. And only this sound will come....
Wanted, Anxiety vanished, mind was careless
Those who do not want anything, they are king of kings🤴.
( adyatmik brantiya by achary prasant.)