मैं और मेरा me and mine

 
संसार में हर बंधन ( माया)की शुरुआत मैं और मेरा से होती है और सारे पाप, दुख, क्रोध, का मूल यही है जिस दिन मैं और मेरा समाप्त होगा मुक्ति वहीँ है । मुक्ति किसी जंगल या मंदिरों में नहीं मिलती बस हम कमजोर रहते है माया से डरते हैं और जंगल और पहाड़ों पर मुक्ति ढूंढ़ते रहते हैं। हम कहीं भी जाए लेकिन मैं और मेरा साथ ही जाता है यही माया है। 
काहे रे बन खोजन जाई।
सरब-निवासी सदा अलेपा तोही संगि समाई ॥ ( गुरु तेग बहादुर)
जैसे जैसे मैं और मेरा बढ़ते जाएगा अहंकार बढ़ते जाएगा रिस्ते और परिवार की दीवार और ऊँची होती जाएगी धीरे धीरे उस दीवार के अंदर भी मैं और मेरा ही चलेगा क्योंकि दीवार की नीव ही इसी  से बनी हुई है। प्रेम और इन्सानियत समाप्त होगी,  देश हो या समाज हमेसा झगड़े में डूबा रहेगा और धीरे धीरे सारे संसार का विनाश होगा और यही अंत है युग की समाप्ति है। कोइ भी युग इसी की गवाही देता है जब जब मैं और मेरा बढ़ा विनाश ही हुआ है चाहे महाभारत हो या रामायण या फिर एतिहासिक तथ्य ही क्यों ना हो. पाण्डु का मरना, दुर्योधन का नाश , कृष्ण को श्राप , धृतराष्ट्र का दुख, सीता हरण, रावन मरण, दशरथ की मृत्यु, राम का वन में दुख में रोना, सारे परिणाम सिर्फ इसी के है बस अन्तर ये है पहले ये कम था तो अहं भी कम था सुख ज्यादा था और अब मैं और मेरा रग रग मे बस चुका है चाहे वो किसी निर्जीव ( घर, मोबाइल पैसा पद) के लिए हो या सजीव ( बेटा बेटी, माँ बाप, भाइ बहन, देह, रिस्तेदार, देह के प्रेमी प्रेमिकाएं) के लिए ।









Every bondage (maya) in the world begins with me and mine and the root of all sin, sorrow, anger, is the day on which I and mine will end.  Liberation is not found in any forest or temples, we are weak, we are afraid of Maya and keep looking for salvation in the jungles and mountains.  Wherever we go, but I and I go together, this is Maya.

Why did you go to search? The Sarab-dwellers are always in harmony with Alepah. (Guru Tegh Bahadur)

 As I and my ego will continue to grow, the wall of the relationship and family will become more and more high, gradually I and mine will walk inside that wall because the foundation of the wall is made of this.  Love and humanity will end, country or society will always be immersed in quarrels and gradually the whole world will be destroyed and this is the end, the end of the era.  Any era testifies to this, when I and I have been destroyed, whether it is Mahabharata or Ramayana or even if it is a historical fact.  Pandu's death, Duryodhana's destruction, Krishna's curse, Dhritarashtra's misery, Sita's abduction, Ravan's death, Dasharatha's death, Rama's crying in sorrow in the forest, all the results are only for this, the only difference is, earlier it was less then ego  There was less happiness and more and now I and I have settled in the veins, whether it is for a non-living (home, mobile money position) or living (son daughter, parents, siblings, body, relatives, lovers of the body)
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने