जिस दिन इंसानी मन अकेला कुछ देर बैठ पाया उस दिन उसको उस सन्ति का अनुभव होगा जिसे वो दूसरों में खोजता रहता है ,मगर हम अपने आपको कभी अकेला होने ही नहीं देते अगर कभी अकेले हुए भी तो किसी और का चिंतन ही करते रहते है क्योंकि अकेलापन हमारी कमजोरी दिखा देता है इसलिए हम हमेशा भीड़ खोजते है चाहे वो देह का भीड़ हो या मन का अकेला मन हमारे अहंकार को तोड़ता है और इससे बड़ा दुख होता है क्योंकि हमारा बचपन से निर्माण ही होता है अहंकार से आज से नहीं हज़ारों लाखो वर्षो से यही चला आ रहा है मैं और मेरा यही दुखों का कारण भी है गीता में निष्काम कर्म का ज्ञान इसी लिए कृष्ण ने दिया मगर गीता के लिए फुर्सत कहा जैसे जैसे इंसान बड़ा होता जाता है वो अपने मन का अधिकारी किसी और को बनाता जाता है। बच्चों को ईश्वर का रूप कहा गया है क्योंकि एक सीमा तक अपने मन के मालिक वो स्वम होते है । अपना निरीक्षण स्वम करो क्या आप अपने मन के मालिक हैं ? या उसका मालिक कोइ और बन बैठा हैं? मगर ये जानने के लिए समय कहां, क्यों कहा गया आपका समय?
मन के आधार पर जो होता है उसके लिए समय निकल ही जाता हैं खुद सोचो ,हमारा मन एक मकान की तरह बन गया है सबसे सुंदर और मनमोहक जो मन के ऊंचे स्थान पर होता है जो हमे सुख देता हैं या जिसे हम सुख समझते हैं उसकी ओर ले जाता है उसके बाद उससे कम सुख उसके बाद कोई और और फिर समय कहा बचता है, तो ग्यान को हम किस तल पर स्थान दिए है? जिस दिन ज्ञान सत्य और धर्म का स्थान सबसे प्रथम होगा सारा चिंता मोह अहंकार आशा निराशा सबका अंत होगा कर्म होगा वास्तविक और वही निष्काम कर्म होगा वहीँ सच्ची सांति मिलेगी जिसे हम बाहर ढूँढ़ते रहते हैं ।
The day the human mind is able to sit alone for some time, that day it will experience the saint that it keeps looking for in others, but we never allow ourselves to be alone, even if we are alone, we keep thinking of someone else because Loneliness shows our weakness, so we always search for a crowd, whether it is the crowd of the body or the lonely mind of the mind, it breaks our ego and it causes great sorrow because our ego is formed from childhood, not from today, thousands of millions of years. This is what is going on from me and this is also the reason of my sorrow . Children have been called the form of God because to a certain extent they are the masters of their own mind. Observe yourself Are you the master of your mind? Or has someone else become its owner? But where is the time to know this, why was it called your time?
Whatever happens on the basis of the mind, time passes for it, think for yourself, our mind has become like a house, the most beautiful and beautiful which is in the highest place of the mind, which gives us happiness or what we consider to be happiness. leads to less happiness after that, after that where else and then where is the time left, so on which level have we given knowledge? The day on which knowledge, truth and religion will be the first place, all worry, attachment, ego, hope, despair will end all, karma will be real and that selfless action will be the same true peace, which we keep looking for outside.